नहीं रहे ‘महाभारत’ के शकुनि मामा, हर्टअटैक से निधन

0

नयी दिल्ली : दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के शकुनि मामा हमारे बीच नहीं रहे। दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल का आज सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गूफी पेंटल ने निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा की धारावाहिक ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने इस मशहूर धारावाहिक के अन्य कलाकारों के चयन में भी बीआर चोपड़ा की मदद की।

गूफी पेंटल की मौत की खबर के बाद समूचा बॉलीवुड शोक में डूब गया। ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले प्रक्रिया में उनकी काफी अहम भूमिका रही है। उनकी मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा कि शकुनि मामा के निधन के साथ ही आज ‘महाभारत’ के एक अध्याय का अंत हो गया। सुरेंद्र पाल और भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार समेत इस सीरियल के कई जीवंत किरदारों का चयन गूफि पेंटल की सलाह से ही बीआर चोपड़ा ने किया था। अभी एक साल पहले ही ‘महाभारत के भीम’ प्रवीण कुमार का निधन हुआ था।

swatva

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here