साहू समाज की महिलाओं ने मांगा अपना हक

0

पटना : राजधानी में महिला दिवस की धूम रही। वैश्य समाज की महिलाओं ने भी महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा की निंदा की और उनके साथ हो रहे गैर-बराबरी पर रोष व्यक्त किया। महिलाओं के विकास की सभी संभावनाओं पर चर्चा की गई और उसे लागू करने के लिए अपने आंदोलन को और भी तेज करने की बात कही गई।वैश्य समाज की महिला अध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने कहा कि महिलओं के विकास के लिए पूरे समाज को आगे आना होगा तभी सही अर्थों में महिला दिवस की सार्थकता साबित होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास लिए जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए। जब तक राजनीति और शिक्षा  में महिलाओं की सहभागिता मजबूत नहीं होगी तब तक महिलाओं का समुचित विकास भी नहीं हो पायेगा। माधुरी गुप्ता ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं का इस्तेमाल करती हैं और फिर उन्हें नज़रंदाज़ कर देती हैं। 2019 के चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी का खयाल इन राजनीतिक दलों को रखना पड़ेगा। यदि राजनीतिक दल हमारी उपेक्षा करेंगे तो उनको 2019 के चुनाव मे महिलाएं नोटा दबाकर राजनितिक दलों को धूल चटाने का काम करने से परहेज़ नहीं करेगी।

(मानस द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here