शेखपुरा से अगवा बैंक मैनेजर का मर्डर, कोडरमा घाटी से मिला शव

0

नवादा : अभी-अभी खबर आ रही है कि नालंदा थाना क्षेत्र से मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर जयवर्धन का झारखंड के कोडरमा से शव बरामद हुआ है। सात दिन पहले अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था।
पुलिस के मुताबिक, शेखपुरा जिला के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक कसार शाखा में बैंक मैनेजर लंबे समय से पदस्थापित थे। शेखपुरा से ही उनका अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि वह गुरुवार को अपना काम समाप्त कर वे वापस घर लौट रहे थे। तभी खराट मोड़ के पास से बैंक मैनेजर जयवर्धन कुमार का अज्ञात अपराधियों ने बाइक सहित अपहरण कर लिया था।
घटना के दूसरे दिन अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजमार्ग संख्या 31 के दुधैली गांव के पास से अपहृत का मोबाइल फोन टेम्पो एजेंट अशोक सिंह के पास से पुलिस ने बरामद कर पुत्र व पिता को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कोई सुराग हासिल नहीं हुआ था। इस बीच पुलिस को आज कोडरमा घाटी से शव बरामद करने में कामयाबी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here