संविधान बचाने चले थे, जब वोट नहीं डालना था तो प्रचार क्यों किया?

0

पटना : मुख्यमंत्री आज कुछ खास मूड में दिखे। बिहार संग्रहालय पहुंचे सीएम ने मीडिया से बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर खूब चुटकी ली। उन्होंने उनपर तंज कसते हुए कहा कि संविधान बचाने चले थे। संविधान की ‘ए—बी—सी—डी’ भी जानते हैं? संविधान की मर्यादा वोटर होता है। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन कुछ लोग हैं कि इसमें भी अपना नफा—नुकसान देखकर ही कदम आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वोट नहीं डालना था तो चुनाव प्रचार क्यों कर रहे थे। सबसे घूम—घूम कर वोट मांग रहे थे, लेकिन जब खुद वोट डालने की बारी आई तो इसे मामूली काम समझ घर बैठे रह गए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 370 पर हमारा विरोधाभास नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। एनडीए की आगे की रणनीति पर दिल्ली में चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विचित्र स्थिति बनी हुई है। EVM पर सवाल खड़ा करना गलत है। बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जनता मालिक है। सभी को 23 तारीख का इंतजार करना चाहिए। परिणाम आने के बाद ही आत्मविश्लेषण करें। सीएम के आज के बयान से यह साफ दिखा कि अब वे 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की कमान संभालने की रणनीति पर काम करने को तैयार हो रहे हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here