सौतेले पुत्रों ने जमीन के लिए किया पिता का अपहरण

0

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में चार सौतेले पुत्रों द्वारा अपने पिता का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नामजद सौतेले पुत्रों ने आज अहले सुबह अपने ही पिता का अपहरण कर लिया। नवादा रेलवे स्टेशन के पास घटना को तब अंजाम दिया गया जब पिता पूजा के लिए फूल तोड़ने गया था। घटना की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गई है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
बताया जाता है कि बुधौल गांव का रामप्यारे मिश्र अपनी दूसरी पत्नी सावित्री देवी के साथ नगर के स्टेशन रोड में रहता है। उसके सौतेले पुत्र उसपर जमीन उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन ऐसा करने को वह तैयार नहीं हो रहा था। मौका मिलते ही आज अहले सुबह शशीभूषण कुमार मिश्र, गौरव कुमार, सौरभ कुमार व संगिता देवी ने स्टेशन के पास से चार चक्का वाहन से उसका अपहरण कर लिया व अज्ञात स्थान पर लेकर चले गए।
सावित्री देवी ने इस बाबत नगर थाना में आवेदन देकर अपने पति की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच आरंभ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here