ससुर ने बहू को दौड़ाकर मारी गोली, खुद पुलिस बुलाई और हुआ फरार

0

भागलपुर/पटना : भागलपुर से आज एक अजीब वाकया सामने आया जिसमें एक ससुर ने पहले तो अपनी बहू को दौड़ाकर गोली मार दी, फिर उसने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। यही नहीं, पुलिस को जानकारी देने के बाद ससुर मौके से फरार भी हो गया। गोली से घायल बहू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।
जानकारी के अनुसार घरेलु विवाद के बाद भागलपुर के मिरजानहाट निवासी सूर्यशंकर साह उर्फ सूरज साह ने अपनी बहू महिमा भारती उर्फ माही को दौड़ाकर गोली मार दी। महिमा का पति भवेश मुजफ्फरपुर स्‍टेट बैंक में अफसर है। महिमा ने बताया कि उसके पति का रांची तबादला हो गया है। इस कारण वह अपनी बेटी के साथ रांची शिफ्ट होने की तैयारी कर रही थी। जब वह अपने कमरे में लगा पलंग खुलवाने लगी तो उसके ससुर भड़क गए। सास ने भी सूर्यशंकर का विरोध किया लेकिन वह नहीं माना।

पलंग खोलने के लिए बुलाए गए बढ़ई को सूर्यशंकर ने धमका कर भगा दिया। इसके बाद उसने पिस्टल निकाल कर महिमा पर तान दिया। जब वह भागने के लिए पीछे मुड़ी तो सूर्य शंकर ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। इसके बाद उसने फोने कर पुलिस को सूचना दी और फिर घर से भाग निकला। घायल महिमा के पिता ने आरोप लगाया कि सूर्यशंकर हमेशा दहेज़ की डिमांड करता रहा था। महिमा ने अपने भैसुर और जेठानी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here