सरयू राय ने झारखंड में बनाई नई पार्टी, धर्मेंद्र तिवारी को बनाया अध्यक्ष

0

रांची : पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी हुए पूर्व मंत्री और ​जमशेदपुर ​पूर्वी सीट से विधायक सरयू राय ने अपनी नई पार्टी लॉंच करने का ऐलान किया है। श्री राय ने पिछले विस चुनाव में भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ पार्टी लाइन से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्हें जमशेदपुर पूर्वी सीट से हरा कर विधायक बने।

जानकारी के अनुसार सरयू राय ने राज्यस्तरीय नयी पार्टी बनाने का फैसला किया है। चुनाव जीतने के बाद श्री राय ने जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों की समस्या को लेकर पिछले दिनों भारतीय जन मोर्चा बनाया था। अब इसी को अपनी नई पार्टी के तौर पर उन्होंने पूरे झारखंड में विस्तार देने का फैसला किया है।

swatva

सरयू राय अपने इस संगठन का बतौर पार्टी पूरे राज्य में विस्तार करेंगे। हालांकि श्री राय निर्दलीय विधायक हैं, इसलिए वह इस नयी पार्टी मेें किसी पद पर नहीं रहेंगे। वह पार्टी में मार्गदर्शक की भूमिका निभायेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता व निकट सहयोगी धर्मेंद्र तिवारी को श्री राय ने पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। पहले चरण में पार्टी का विस्तार प्रमंडल स्तर तक किया जायेगा।

विकास कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here