सरकार पर आरोप लगाना ही कुछ लोगों का काम : श्रवण

0

नवादा : सूचना जनसम्पर्क मंत्री नीरज कुमार के बाद अब बिहार सरकार कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सीधा अटैक किया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि गिरिराज सिंह को करना-धरना कुछ है नहीं और तोहमत सरकार पर लगा रहे हैं।  बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह ने सरकार पर जो भी आरोप लगाए हैं वो गलत है।

बिहार सरकार कोई भेदभाव नहीं करती, सरकार के लिए हर इलाका एक समान है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं वे अपनी जिम्मेवारी क्यों नहीं निर्वहन कर रहे। सिर्फ आरोप लगाने से काम नहीं चलता। बेगूसराय की जनता ने उन्हें सांसद बनाया है तो काम करें न कि किसी पर आरोप लगाएं।

swatva

बता दें कि गिरिराज सिंह पिछले तीन दिनों तक अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में थे। बेगूसराय में सूखाड़ और बाढ़ को लेकर उन्होंने सीधे सीएम नीतीश कुमार पर अटैक किया था।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया था कि बिहार सरकार बेगूसराय के साथ अन्याय कर रही है। जिले में एक तरफ-सूखाड है तो दूसरी ओर बाढ़। लेकिन यहां के लोगों को कोई मदद नहीं दी जा रही है। नीतीश कुमार मेरे संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं, तभी तो बेगूसराय से अधिक बारिश वाले इलाके को सूखाग्रस्त घोषित किया गया जबकि बेगूसराय को इससे वंचित कर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैक टू बैक सीएम नीतीश पर हमला बोला और कहा था कि आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार को अपना काम करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here