संजय जयसवाल के नेतृत्व में भाजपा छुएगी नई ऊँचाई : अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने डॉक्टर संजय जयसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को भी धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई है कि जायसवाल के नेतृत्व में बिहार भाजपा का आनेवाले समय में पहले से भी बेहतर विकास होगा।

प्रेस को जारी अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2009 से लगातार सांसद और संसद की अनेक समितियों के सदस्य के रूप में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा नई बुलंदियों को छुए गा।

swatva

इन लोगो ने भी दी बधाई

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर संजय जयसवाल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष तिवारी, शिक्षा मंच के पूर्व प्रदेश सह संयोजक शंभूनाथ पांडेय और वेद प्रकाश ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

प्रेस को जारी संयुक्त बयान में बताया कि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने युवा, बुद्धिजीवी और चुनावी राजनीति में वर्ष 2009 से लगातार लोकसभा चुनाव जीत रहे डॉक्टर जायसवाल को बिहार भाजपा का नेतृत्व देकर एक अच्छा कदम उठाया है जिसका परिणाम हमें आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here