संध्या 6 बजे येदियुरप्पा 4th बार लेगें सीएम पद का शपथ

0

New Delhi : बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे राज्यपाल वजुभाई वालाा से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। वे आज ही संध्या 6 बजे मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। इस प्रकाार येदियुरप्पा चैथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज सुबह उनके राज्यपाल से मिलने के बाद ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सियासी गतिविधि तेज हो गयी। नए मुख्यमंत्री के आज संध्या 6 बजे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी शुरू हो गयी। शपथ ग्रहण समारोह के अतिथियों की सूची तैयार कर ली गयी हैं। दोपहर तक यह निश्चित नहीं हो सका कि मुख्यमंत्री के साथ कोन-कौन मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को 31 जुलाई को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। ज्ञात हो कि पिछले तीन सप्ताह के राजनीतिक जोड़तोड़ के बाद कर्नाटक में मंगलवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार विधानसभा में अल्पमत में आ गई थी। राज्यपाल से मुलाकात कर बाहर आए येदियुरप्पा ने कहा, आज शाम 6 बजे मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा। उन्होंने दृढ़ आत्मविश्वास के साथ कहा कि कर्नाटक विधानसभा में भाजपा अपना बहुमत साबित कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here