समेकित कृषि, मानव कौशल का होगा विकास

0

मोतिहारी : महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, पिपराकोठी के प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला भवन एवं मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने किया। उक्त अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा देश भर के जल जमाव वाले क्षेत्रों की उत्पादकता बढ़ाने एवं भूमि सुधार हेतु महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति 13 अगस्त 2015 को प्रदान की गई थी। इस संस्थान का शिलान्यास 21 अगस्त 2015 को किया गया था। श्री सिंह ने कहा कि यह संस्थान जल जमाव वाले क्षेत्रों के लिए समेकित कृषि प्रणाली के विकास के अलावा मानव कौशल वर्द्धन एवं किसान प्रक्षेत्र में कृषि मॉडल के विकास का भी कार्य करेगा, जिसके प्रशासनिक सह-प्रयोगशाला भवन एवं मुख्य प्रवेश द्वार का विधिवत उद्घघाटन अभी अभी किया गया। इस संस्थान के लिए वैज्ञानिक एवं अन्य संवर्ग के कुल 30 पदों की भी स्वीकृति प्रदान की गई है ताकि इस संस्थान का कार्यालय सुचारू रूप से चल सके।

सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं राष्ट्र के विकास में पुरुषों के बराबर ही महत्व रखती हैं और राष्ट्र के विकास के लिए कृषि कार्यों से जुड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। महिलाएं खास कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं घरेलू कार्य तथा बच्चों को संभालने के साथ साथ कृषि कार्य में भी हाथ बटाती हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के स्तर पर लगातार  प्रयास किये जा रहे हैं कि कृषि में कार्यरत महिलाओं की स्थिति में तेजी से सुधार हो। इसके लिए देश भर के कृषि संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के द्वारा कृषि कार्यों में लगी महिलाओं तक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्नत कृषि एवं गृह विज्ञान के तकनीकों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि महिलाएं सशक्त और आत्म निर्भर हो सकें।

swatva

कार्यक्रम में कल्याणपुर विधायक सचिन्द्रन प्रसाद सिंह, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, सदस्य बिहार विधान परिषद बबलू गुप्ता, सदस्य शासी निकाय आईसीएआर अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष किसान क्लब मोतिहारी राजेन्द्र गुप्ता, जिला प्रवक्ता भाजपा सह पूर्व मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना, वरीय भाजपा नेता सह मिशन नमो रिपीट के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, किसान मोर्चा के रामशरण यादव, पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा, उपमुख्य पार्षद रविभूषण, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील मणि तिवारी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव किसान क्लब मोतिहारी डॉ लालबाबू प्रसाद ने किया।

(राजन दत्त द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here