समस्तीपुर फैमिली कोर्ट में राजद उपाध्यक्ष पर हमला, कर्मी के मुंह में लगी गोली

0

समस्तीपुर : समस्तीपुर फैमिली कोर्ट परिसर में आज सोमवार को अपराधियों ने राजद जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव पर गोलियों की बौछार कर दी। हमले में अशोक यादव तो बाल—बाल बच गये लेकिन कोर्ट का एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। कर्मचारी को मुंह में गोली लगी है जिस कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बाइक सवार दो अपराधियों ने शाम के वक्त समस्तीपुर परिवार न्यायाल परिसर में उनपर फायरिंग की। अशोक के उपर हमला उस वक्त हुआ जब वो कोर्ट में पेशी के लिए आए हुए थे।

रोसड़ा जेल से पेशी के लिए राजद जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव को लाया गया था। इसी दौरान गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया। गोली लगने से जख्मी कर्मचारी को इलाज के लिए समस्तीपुर भेजा गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here