भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा केस में समर सिंह गिरफ्तार, अखिलेश संग फोटो वायरल

0

नयी दिल्ली : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समर सिंह को आज शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद में धर दबोचा। भोजपुरी गायक समर सिंह वहां एक हाउसिंग सोसायटी में छुपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर समर सिंह की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ है। एक्ट्रेस आकांक्ष दुबे हाल में वाराणसी के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को समर सिंह ब्लैकमेल कर रहा था और उसी के दबाव में उसकी जान गई है। पुलिस द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद से ही समर सिंह फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, उत्तराखंड में लगातार ठिकाने बदल कर छुप रहा था। इस मामले में दूसरे आरोपी संजय सिंह की भी पुलिस तलाश कर रही है।

swatva

कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस समर सिंह को रिमांड लेकर आकांक्षा दुबे की खुदकुशी का राज उगलवाने की तैयारी कर रही है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here