समाज हित के लिए यदुवंशियों ने बड़ी संख्या में कुर्बानी दी है : नित्यानंद राय

0

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि श्रीकृष्ण ने यदुवंशियों को न्याय, ईमान, धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा दी। श्रीकृष्ण ने मानव समाज और धर्म की रक्षा की। जो समाज अपना इतिहास भूल जाता है उसका वर्तमान और भविष्य खत्म हो जाता है। भारत की रक्षा के लिए, समाज के हित के लिए यदुवंशियों ने बड़ी संख्या में कुर्बानी दी है और राष्ट्र की सेवा के लिए हमारे समाज की भूमिका बहुत बड़ी है। यादव समाज शिक्षा की राह पर, ज्ञान- विज्ञान, अपने मेहनत और संघर्ष की राह पर अपना वजूद बनाये तभी भविष्य सुरक्षित होगा। आप सभी धर्म और ज्ञान की राह पर आगे बढ़ें तो हम आपके सुख- दुख में सदैव साथ देंगे इसके लिए आश्वस्त रहें। कार्यक्रम के पूर्व नित्यानंद राय ने गौमाता की तिलक, आरती व माल्यार्पण कर पूजा की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानन्द राय एवं बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार है। हमें श्रीकृष्ण के बताये राह पर समाज की सेवा करनी चाहिए। नंदकिशोर यादव ने इस आयोजन को प्रकृति रक्षा के लिये जल- वन- जीव एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर बल दिया। पटना के कंकड़बाग लोहियानगर में वृंदावन उद्यान में आयोजित इस भव्य गोवर्धन पूजा समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने की। इस अवसर पर जहानाबाद के सांसद चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक भोला प्रसाद यादव, वार्ड पार्षद अर्चना राय, बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद, राम बालक यादव, केपीयादव, संजीव यादव, कुमार क्रांति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संयोजन प्रत्यूष कुमार पप्पू, नीतिन कुमार, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं हिमांशु यादव ‘पप्पू’ ने किया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here