सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत हो रहा शत-प्रतिशत टीकाकरण

0

दो मई से तीसरा चक्र आरंभ, पिछले दो चक्रों में लक्ष्य से ज्यादा बच्चे व गर्भवती महिलाएं हुईं लाभान्वित

पटना : राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए राज्य में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूरे राज्य में इस अभियान को तीन चक्रों में चलाया जाना है, जिसमें दो चक्र पूरा कर लिया गया है। तीसरा चक्र 2 मई से चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पिछले दो चक्रो में लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण किया गया। 07 मार्च 2022 से 13 मार्च 2022 तक सघन मिशन इंद्रधनुष के पहले चक्र में 2 लाख 80 हजार 73 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 3 लाख 3 हजार 563 बच्चों का टीकाकरण किया गया। पहले चरण में 50 हजार 720 महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 57 हजार 796 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

swatva

पांडेय ने कहा कि 04 अप्रैल, 2022 से 10 अप्रैल, 2022 तक मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण चला, जिसमें 2 लाख 87 हजार 766 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य था। जबकि 2 लाख 94 हजार 160 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा दूसरे चरण में 50 हजार 251 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें 56 हजार 407 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस तरह सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत लक्ष्य से ज्यादा बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here