सदानंद का बड़ा बयान, कांग्रेस तेजस्वी के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी विस चुनाव

0

पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव हम किसी के नेतृत्व में नहीं लड़ेंगे। तेजस्वी को हम महागठबंधन का नेता नहीं मानते। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हमलोग आगामी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायक मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। लोकसभा के चुनाव में 19 सीट पर लड़े। जीते एक भी नहीं और बात करते हैं मुख्यमंत्री बनने की।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तेजस्वी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। विधानसभा के मानसून सत्र से भी नेता प्रतिपक्ष गायब रहे। जिसको लेकर भाजपा, जदयू व कांग्रेस लगातार हमलावर रही। लेकिन, पार्टी की तरफ से लगातार तेजस्वी का बचाव करते देखा गया। मौका पाते ही महागठबंधन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर चुटकी लेते हुए कल गुरुवार को कहा भी था कि अभी उनमें अनुभव का कमी है।

swatva

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले महागठबंधन में शामिल दलों की बैठक हुई थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी उपचुनाव महागठबंधन मिलकर लड़ेगा। लेकिन बैठक के एक दिन बाद ही बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा में करारी हार के बाद अब राजद अहंकार को छोड़ें। सिंह ने आगे यह भी कहा कि तथ्य के आधार पर हमें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि बिहार में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा है। भाजपा की तुलना में सभी पार्टियां कमजोर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here