ममता बनर्जी के खिलाफ पूरे बंगाल में बवाल प्रदर्शन, शुभेंदु हिरासत में

0

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेताओं के भ्रष्टाचार और शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पूरे राज्य में आज मंगलवार को बवाल प्रदर्शन हो रहे हैं। भाजपा की कौल पर प्रदेश के कई जिलों में लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आये हैं। कई जिलों में के साथ झड़प की खबर है। समूचे कोलकाता शहर को छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में भाजपा के कई नेता

भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों और ममता सरकार की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ नए तेवर के साथ मोर्चा खोला है। भाजपा के इस प्रदर्शन अभियान को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुलिस टीएमसी के गुलामों की तरह व्यवहार कर रही है।

swatva

कई जिलों में पुलिस से हुई झड़प

अनुमति न मिलने के बावजूद भाजपा ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती शुरू की और विधायक शुभेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिया। सभी भाजपा नेताओं को कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रानीगंज, बोलपुर और दुर्गापुर रेलवे स्टेशन समेत कई जिलों से भी भारी प्रदर्शन की खबर है। कई जिलों से भाजपा कार्यकर्ता ट्रेन के जरिए कोलकाता की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के रास्ते में बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here