मां मुंडेश्वरी मंदिर धाम तक बनेगा रोपवे, मिली मंजूरी

0

कैमूर/बक्सर : बिहार के प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर तक अब श्रद्धालुओं को पहुंचना और अधिक आसान हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे के विशेष प्रयास से मां मुंडेश्वरी तक रोपवे के निर्माण की मंजूरी राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थाई समिति की 72 वीं बैठक में दी गई। बोर्ड की यह बैठक आज मंगलवार को इंदिरा पर्यावरण भवन दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण—वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री चौबे की अध्यक्षता हुई।

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में निर्णय

केंद्रीय मंत्री चौबे ने बताया कि बिहार राज्य के कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में मां मुंडेश्वरी मंदिर तक रोपवे परिवहन प्रणाली के निर्माण के लिए कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में 1.309 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके पूर्व में भी इस विषय को लेकर बोर्ड की बैठक में चर्चा हुई थी। मां मुंडेश्वरी मंदिर दुनिया के सबसे प्राचीन कार्यात्मक मंदिरों में से एक है। अभयारण्य की सीमा के भीतर स्थित इस पर्यटन स्थल में अभ्यारण क्षेत्र से गुजरने के अलावा अन्य कोई सुगम पहुंच नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के सभी पहलुओं को देखते हुए मां मुंडेश्वरी मंदिर तक रोपवे के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

swatva

श्रद्धालुओं की बढ़ेगी संख्या, पहुंचना सुगम

रोपवे के निर्माण से मां मुंडेश्वरी धाम तक श्रद्धालुओं के लिए जाना काफी सुगम और आसान हो जाएगा। ज्ञात हो कि कैमूर वन्य जीव अभ्यारण का कुल क्षेत्रफल 1504.96 वर्ग किलोमीटर है। हाल ही में क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री चौबे ने इस संबंध में अधिकारियों से बात की थी। उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here