रोजगार के लिए स्किल्ड होना बेहद जरूरी : रविशंकर प्रसाद

0

पटना : स्किल इंडिया के माध्यम से भारत सरकार युवाओं के कौशल और हुनर को तराश कर एक अवसर प्रदान करती है। हमारे पास कैपेसिटी है, मानव संसाधन है, लेकिन उसको यूटिलाइज करने के लिए स्किल्ड होना बहुत जरूरी है। पाटलिपुत्र मैदान में रोजगार मेला का उदघाटन करते हुए केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि जापान और भारत के बीच एमओयू साइन हुआ है तीन लाख लोग यहां से जापान जाएंगे। आज पूरे दुनिया में स्किल्ड लोगों की मांग है। भारत के युवा जब स्किल्ड होंगे तो हम उन्हें सप्लाई कर सकते हैं। यहां के युवाओं के हुनर को तराशने में स्किल इंडिया की बड़ी भूमिका होगी।
पटना में आयोजित रोजगार मेला सिर्फ रोज़गार के लिए नहीं बल्कि भारत के बदलती हुई तस्वीर को दिखा रहा है। आज डिजिटल इंडिया ने पूरे देश को कितना बदलकर रख दिया है इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत की आबादी 130 करोड़ है और इस 130 करोड़ की आबादी में 125 करोड़ लोगों के पास मोबाइल है। 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास स्मार्ट फोन है। ये है डिजिटल इंडिया की क्रांति। देश मे2 करोड़ डोमेस्टिक हेल्प (नौकर) हैं। लेकिन अब सिर्फ झाड़ू पोछा ही नहीं बल्कि लोग उनसे आशा करते हैं कि वो मोबाइल चलाना, टीवी खोलना, मैसेज करना आदि भी उन्हें आना चाहिए। नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम तारीफ करते हुए कहा की हमारी दो पहचान है एक भौतिक दूसरी डिजिटल। माता-पिता नाम भौतिक पहचान है लेकिन दसों अंगुलियों की रेखा और आंखों की पुतली हमारी डिजिटल पहचान है। हम अपना नाम बदल सकते हैं पहचान भी छुपा सकते हैं लेकिन अपनी डिजिटल पहचान नहीं। डिजिटल क्रांति की वजह से ही आज लोगों का पैसा सीधे उनके एकाउंट में चला जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश में सरकारी योजनाओं में जमकर धांधली होती थी। सरकार पैसे भी देती थी लेकिन सब कागज़ो पर होता था। 4 लाख करोड़ की बर्बादी होती थी लेकिन डिजिटल इंडिया मुहिम से 90 हज़ार करोड़ रुपये की बचत हुई। मुद्रा योजना में 12 करोड़ लोगों को ऋण मिला,60 परसेंट लोगो को पहली बार ऋण मिला। विरोध के वावजूद भी पूरे देश मे125 से ज्यादा बीपीओ काम कर रहे हैं जिनमे से 8 पटना में हैं। उन्होंने कहा की 1947 से2014 तक 6 करोड़ शौचालय बन पाय लेकिन मोदी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 9 करोड़ से ज्यादा शौचालय का निर्माण हो चुका है।
उन्होंने बिहार के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ के युवाओं को अवसर मिले तो चांद पर भी नौकरी कर सकते हैं। इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री विजय सिंह, विधयाक संजीव चौरसिया, नितिन नवीन समेत कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।
मानस दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here