आरके सिंह के सचिव पर थानाध्यक्ष ने चलाई गोली, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

0
Sandeep Kumar Mintu

आरा : आरा से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के सचिव संदीप कुमार मिंटू पर भोजपुर मुफस्सिल थानाध्यक्ष रविन्द्र राम ने गोली चलाई। इस हमले में संदीप कुमार मिंटू बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष ने इसके बाद श्री मिंटू के साथ गए भाजपा कार्यकर्ता शम्भू चौरसिया से मारपीट शुरू कर दी तथा उन्हें घायल कर दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आरा जिला के संयोजक राघवेंद्र कुमार एवं आनंद कुमार सिंह भाजपा के नगर उपाध्यक्ष को भी बुरी तरह मारा गया।

रविन्द्र राम पर पहले भी जनप्रतिनिधियों पर हमले का आरोप लगता रहा है। जून 2018 में उन्होंने पंचायत समिति सदस्य से भी मारपीट की थी तथा अकारण 2 घंटे जेल में रखा था। इनके भाजपा विरोधी होने की बात आरा की जनता हमेशा करती आई है। संदीप कुमार मिंटू पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के विषय मे जानने हेतु थाना पर गए थे और इसी क्रम में थानाध्यक्ष से पूछताछ करने के दौरान ही वे आपा खो बैठे तथा सामने श्री मिंटू पर गोली दाग दी। अपने गैरज़िम्मेदाराना रवैये के लिए उक्त आरक्षी निरीक्षक पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उनका चुनाव के दौरान थानाध्यक्ष बने रहना एक सवाल खड़ा करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच श्री मिंटू अपने मृदु व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

swatva

इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरके सिंह ने थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने
मांग की है कि आरा जिले के डीएम व एसपी का स्थानांतरण करने के बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो, क्योंकि उनके रहते ईवीएम सुरक्षित नहीं है।
आरके सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के कुछ पदाधिकारी बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उनकी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय से हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन भी दिया है। आरके सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तो वे मतगणना के दौरान अनशन करेंगे।
(सुजीत सुमन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here