राजद का सहरसा SP पर गंभीर आरोप, भोपट यादव की गिरफ्तारी पर किया सवाल

0

पटना : बिहार के सबसे बड़ी पार्टी राजद के प्रवक्ता बंटू सिंह ने बिहार में हो रहे पुलिसिया जुर्म का खुलासा किया है। बंटू सिंह ने लेडी सिंघम के नाम से मशहूर सहरसा एसपी लिपि सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस जदयू के लिए काम कर रही है। राज्य का पुलिस प्रशासन जदयू के हाथ की कठपुतली है।

मुंगेर के मंशा बाबा स्थान के पास 19 राउंड फायरिंग

बंटू सिंह ने सहरसा एसपी के कारनामों का खुलासा करते हुए राजद प्रवक्ता बंटू सिंह ने कहा कि लिपि सिंह जब 2020 में मुंगेर की एसपी थी तब उन्होंने 10 फरवरी को मीडिया को संबोधित करते हुए यह बताया था मुंगेर के मंशा बाबा स्थान के पास 19 राउंड फायरिंग हुई थी। 7 फरवरी को हुए इस मुठभेड़ के बाद कुख्यात प्रमोद उर्फ भोपट यादव को गिरफ्तार किया गया था हालांकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गये थे। प्रमोद के पास से 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 6 कारतूस सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया था। लेकिन इस घटना की हकीकत कुछ और ही है।

swatva

पुलिस ने उसे खेतान मार्केट से पकड़ा था

बंटू सिंह ने कहा कि हकीकत यह है कि प्रमोद को लिपि सिंह की टीम ने नहीं पकड़ा था बल्कि पटना की पीरबहोर थाने की पुलिस ने उसे खेतान मार्केट से पकड़ा था। जिसे निवर्तमान एसपी लिपि सिंह ने मुंगेर पुलिस की कार्रवाई बतायी थी।

लिपि सिंह कहती कुछ है और करती कुछ है

बंटू सिंह ने साक्षय ने तौर पर इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अखबार की कटिंग को दिखाते हुए कहा की लिपि सिंह कहती कुछ है और करती कुछ है। लिपि सिंह फेक केस बनाती है। सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए बंटू सिंह ने बताया कि प्रमोद उर्फ भोपट की गिरफ्तारी पटना की पीरबहोर थाना पुलिस ने की है जो सीसीटीवी में साफ दिख रहा है। यह गिरफ्तारी पटना के खेतान मार्केट में हुई थी।

कृष्ण कुमार एक वांटेड अपराधी

वहीं, इसके अलावा उन्होंने कृष्ण कुमार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब लिपि सिंह बाढ़ में थी तब कृष्ण कुमार का नाम सामने आया था। जब मुंगेर में थी तब भी उसका नाम आया था। कृष्ण कुमार एक वांटेड अपराधी है। इसके बावजूद वह सहरसा के सर्किट हाउस में कैसे रह रहा है? कृष्ण कुमार को पुलिस कई नामों से जानती है। विकास कुमार उर्फ कृष्ण कुमार, केके, बॉस ये सब उसके नाम है। मोकामा का कुख्यात वांटेड अपराधी कृष्ण कुमार अभी भी सहरसा सर्किट हाउस में रह रहा है। कृष्ण कुमार कौन है लिपि सिंह से पूछिए?

बंटू सिंह के पास है कृष्ण कुमार के खिलाफ वीडियो और फोटोज

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके पास कृष्ण कुमार के खिलाफ वीडियो और फोटोज है उसे वे बहुत जल्द सामने लाएंगे। सहरसा एसपी लिपि सिंह पर नकली केस बनाने का आरोप लगाते हुए बंटू सिंह ने इसकी सीबीआई जांच की मांग कराने और इसका जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देने की बात कही।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here