बिना अनुमति के राजद की मानव शृंखला

0

पटना : कृषि कानून को लेकर महागठबंधन द्वारा राज्य भर में मानव शृंखला बनाई गई है। यह मानव श्रृंखला किसान आंदोलन को समर्थन करने के लिए बनाया गया है। इसको लेकर महागठबंधन के सबसे बड़े नेता तेजस्वी यादव खुद भी राजधानी पटना बुद्ध स्मृति पार्क के पास खड़े नजर आए।

इस मानव शृंखला में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, वाम दल, राजद के हजारों कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर मानव शृंखला बनाई। इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, श्याम रजक, अजीत शर्मा, मनोज झा, तेजस्वी यादव समेत हजारों कार्यकर्ता बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव बना कर खड़े रहें।

swatva

हालांकि इस मानव शृंखला में कोई भी कार्यकर्ता एक दूसरे से हाथ जोड़े हुए नजर नहीं आए। इसके पीछे कारण यह रहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में 2 गज की दूरी का पालन कर मानव श्रृंखला बनाया जाए।

वहीं जानकारी हो कि मानव शृंखला को लेकर राजद द्वारा पटना प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बाद पटना पुलिस द्वारा सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here