RJD का आरोप – देश में हो रहा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, BJP ने कहा नेता विपक्ष कर रहे महिलाओं का अपमान

0

पटना : देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में बिहार में भी बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदान के लिए विधानसभामें बनाए गए मतदान कक्ष में पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ राजद के दूसरे विधायक भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर बयानबाजी की है।

देश में अराजकता की स्थिति

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘इस देश में अराजकता की स्थिति है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरा है। वर्तमान में देश के अंदर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसलिए हम देश के अंदर एक ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो इन सब चीजों पर गौर करे। तेजस्वी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी को युवाओं या किसानों की तनिक भी चिंता ही नहीं है। इसी कारण वो इन सब मुद्दों पर चर्चा तक नहीं करते।

swatva

बता दें कि, इससे पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा था कि ‘ हम लोग राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। हमें राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि, छोटा मुंह, बड़ी बात बोलनी नहीं चाहिए, लेकिन द्रौपदी मुर्मू जी को किसी ने बोलते हुए नहीं सुना है।’ वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर जदयू और भाजपा के तरफ से लगातार पलटवार किया जा रहा है।

देश की महिलाओं का अपमान

इसी कड़ी में सोमवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार को अपना मतदान कर वापस आए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को कहा कि उनको अपनी मां राबड़ी देवी के साथ साथ देश की महिलाओं का अपमान किया है, उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।

इसके आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इस बात की शायद जानकारी नहीं है कि उनकी मां राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।तेजस्वी ने सिर्फ अपनी माता राबड़ी देवी का ही नहीं बल्कि अपने पिता लालू प्रसाद के फैसले का भी अपमान किया है। जिस प्रकार से तेजस्वी ने एक महिला का अपमान किया है, उन्हें देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। द्रौपदी मुर्मू जैसी संघर्षशील महिला पर सवाल उठाना देश की सभी महिलाओं पर सवाल उठाने के समान है। उन्होंने कहा कि जो लोग डूबती हुई नैया पर सवार हैं वो अपने बारे में सोंचे, द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्ति है।

बहरहाल, अब देखना यह है कि, तेजस्वी के बयान के बाद से एनडीए के सभी दलों से एक साथ मिलकर तेजस्वी यादव पर हमलावर होने की योजना बनाई है वह कब तक लागू रहता है और तेजस्वी यादव अपने ऊपर लग रहे इन आरोपों का जवाब किस तरह से दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here