प्रशासन का मनोबल गिराना चाह रहा राजद

0

पटना : राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राजद परिवार पर ट्वीट कर हमला बोला है। सुशील मोदी ने
ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद ने अपने शासनकाल में सीनियर और काबिल अफसरों तक का सार्वजनिक रूप से इतना अपमान किया था कि उस दौर में प्रशासन का मनोबल गिर गया था।

इसके आगे उन्होंने कहा कि लालू के शासनकाल में योजनाएँ लागू नहीं हो पाती थी। सम्मान बचाने के लिए अधिकारी बिहार से बाहर पदस्थापन के लिए लगे रहते थे। लालू विकास की लय तोड़ना चाहते थे।

swatva

उनके शासनकाल में नौकरशाही को नकारा और भ्रष्ट बनाने की जो गलत प्रवृत्ति पनपी अब उनके राजकुमार इसी को आदर्श मान कर उसे बढ़ावा दे रहे हैं। राजद प्रशासन का मनोबल गिरा कर विकास की लय तोड़ना चाहता है।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान हाजीपुर में अपने वाहन की जांच पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को ” चप्पल मार कर सीधा करने ” की धमकी दी थी।अब वर्तमान में उनकी पार्टी के नेता कलक्टर को फोन कर अपने नाम का धौंस दिखा कर ताली पिटवा रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस और राजद के राजकुमार अपने बयान और बॉडी लैंग्वेज से विधायिका-कार्यपालिका जैसे लोकतंत्र के खम्भे पर लगातार चोट पहुँचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here