LTC घोटाले में राजद MLA की विधायकी गई, अनिल सहनी की सदस्यता रद

0

पटना : कुढ़नी विधानसभा सीट से राजद विधायक अनिल कुमार सहनी की विधायकी रद कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने इससे संबंधित लेटर जारी कर चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। राजद विधायक पर यह कार्रवाई एलटीसी घोटाले में उनकी संलिप्तता के कारण की गई है। श्री सहनी मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक चुने गए थे। अनिल सहनी पर आरोप है कि बिना यात्रा किए ही उन्होंने फर्जी टिकट के जरिये सरकारी पैसे का खर्च दिखा दिया।

बिना यात्रा किये सरकारी खजाने को चूना लगाने का आरोप

जानकारी के अनुसार अनिल सहनी पहले नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के सदस्य थे और 2020 चुनाव में वे राजद में शामिल हो गए थे। इससे पहले अनिल सहनी वर्ष 2012 से 2018 तक बतौर राज्यसभा सदस्य सांसद भी रह चुके हैं। जदयू छोड़ने के बाद 2020 में हुए विस चुनाव में उन्होंने राजद के टिकट पर कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

swatva

भाजपा ने नीतीश कुमार सरकार के लगातार गिर रहे विकट पर तंज कसते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि इस सरकार में शामिल कई लोग दागी हैं और आने वाले दिनों में उनके भी विकेट इसी तरह गिरेंगे। उधर राजद खेमे में अपने विधायक की सदस्यता जाने के बाद अफरातफरी मची हुई है। अभी तक पार्टी के बिहार में सत्ता में आने के बाद दो माह में चार नेताओं को या तो सदस्यता खोनी पड़ी है या फिर मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। अनंत सिंह के बाद अनिल सहनी राजद के दूसरे ऐसे विधायक हैं जिन्हें सदस्यता गंवानी पड़ी है। यहां तक कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी अटकलों का बाजार गरम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here