मोतिहारी में राजद नेता और पैक्स अध्यक्ष को चाकू से गोद डाला

0

पटना/मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में तिलक समारोह से लौट रहे राजद नेता और एक अन्य पैक्स अध्यक्ष पर घात लगाकर हमला करने की घटना सामने आई है जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हमलावरों ने गाड़ी रुकवाकर दोनों पर फायरिंग की और फिर चाकू से दनादन गोद डाला। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि इस हमले को पुराने विवाद में अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण जिला के सागर पंचायत के मुखिया पति सह राजद नेता सुनील सिंह और एक पैक्स अध्यक्ष रविभूषण सिंह एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। जहिंगरा मठ के समीप कुछ लोगों ने इनका वाहन रुकवाकर मारपीट शुरू कर दी। फिर फायरिंग होने लगी और बाद में चाकू से हमला कर दिया।

swatva

मोतिहारी सदर अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही सागर पंचायत की मुखिया ममता सिंह ने बताया कि उनके पति युवा राजद के प्रधान महासचिव सुनील सिंह एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग उन्हें जहिंगरा मठ के समीप उन्हें घेर लिया और उनकी गाड़ी रुकवाकर हमला किया। पीपरा पुलिस ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here