राजद की नई कमेटी घोषित, नाराज नेताओं का राबड़ी आवास पर हंगामा

0

पटना : राजद ने पार्टी की नई कमेटी का गठन कर लिया है। गुपचुप तरीके से गठित इस नई कमेटी के पदाधिकारियों की आज राबड़ी आवास पर बैठक हो रही है। नए पदाधिकारियों को बैठक के लिए भी काफी सीक्रेट तरीके से पार्टी अध्यक्ष जगदानंद ने आज की बैठक के लिए बुलाया। लेकिन बैठक की जानकारी लीक हो गई और बड़ी संख्या में हटाये गए पदाधिकारियों और नाराज कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने पार्टी के जमीनी नेताओं को बाहर करने का आरोप लगाया।

कई नेताओं का लिस्ट से नाम गायब

जानकारी के अनुसार आज राजद के नई कमेटी के 200 लोगों को मीटींग में बुलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद के पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। सब गुप्त रूप से किया गया। लेकिन मामला लीक हो गया और कई अन्य नेता राबड़ी आवास पहुंच गए। पहले तो इन सभी ने लिस्ट में अपना नाम खोजा। लेकिन जब लिस्ट में उनका नाम नहीं मिला तो वे हंगामा करने लगे।

swatva

Image result for राबड़ी आवास पर हंगामा

जदयू—बीजेपी के लोगों को जगह देने का आरोप

नई कमेटी में जगह नहीं मिलने से नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो लोग 30 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन पार्टी ने उनका ख्याल नहीं रखा। मधुबनी से आए राजद नेताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी की कमेटी से हटा दिया गया है। नेताओं का आरोप है कि नई कमिटी में जदयू—बीजपी के लोगों को जगह दी जा रही और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से हटा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here