राजद जिलाध्यक्षों का नाम फाइनल, 5 को ऐलान, इनकी छुट्टी तय!

1

पटना : राष्ट्रीय जनता दल कल यानी 5 फरवरी को अपने सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर देगा। हाल में पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की बैठक हुई थी। बैठक के बाद जगदानंद सिंह और रघुवंश प्रसाद, दोनों ने मीडिया से अलग—अलग कहा था कि जल्द ही पार्टी का विस्तार होगा और बूथ स्तर पर समिति का गठन कर दिया जाएगा।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई थी तथा लालू यादव को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद उनकी बैठक जगदानंद सिंह के साथ हुई। इसके बाद वे रांची में लालू यादव से भी मिलकर आए। इसी मुलाकात में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सूची पर मुहर लगा दी है।

swatva

छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार इस बार लंबे समय से जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाए नेताओं की दावेदारी खत्म करने की तैयारी है। राजद जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर दो बार या उससे अधिक समय से कब्जा जमाए जिला अध्यक्षों की छुट्टी हो सकती है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि 5 फरवरी को आरजेडी के 50 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जाएगा। फिर 8 फरवरी को सभी जिलाध्यक्षों की बैठकी होगी। इसमें जगदानंद सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

इनकी जा सकती है कुर्सी

पटना महानगर महताब आलम, पूर्वी चंपारण सुरेश यादव, गोपालगंज रियाज उल हक, शिवहर सुमित कुमार, मधुबनी राम बहादुर यादव, किशनगंज इंतिखाब आलम, नालंदा मोहम्मद तारिक हुमायूं, कैमूर मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी, औरंगाबाद कौलेश्वरी यादव, मुजफ्फरपुर महानगर वसीम अहमद मुन्ना, समस्तीपुर विनोद यादव, बेगूसराय अशोक यादव, भोजपुर हरिनारायण सिंह, जहानाबाद मुजफ्फर हुसैन राही, अरवल रामाशीष यादव, वैशाली पंछी लाल राय और पटना के जिला अध्यक्ष देव मुनि सिंह यादव की कुर्सी भी खतरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here