RJD ने कर दिया एलान, 11 अक्टूबर को मिलेगा नया नेतृत्व

0

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी ने बुधवार को सब कुछ स्पष्ट कर दिया। महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी ने कहा कि राजद का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। इसी दिन राजद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा।

अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद हमेशा स्वास्थ रहे। ताकि गरीबो और जरूरतमंदों को न्याय मिलता रहे। साथ ही सिद्दकी ने कहा वो दिन आएगा जब सारी राजनीति राजद के इर्द-गिर्द घूमेगी।

swatva

बता दें कि, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज यानी गुरुवार पटना के होटल मौर्य में हुई। इस बैठक का पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे हैं।

इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने एलान किया गया कि राजद पुरे बिहार 26 फरवरी से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह सदस्यता अभियान 20 जून 2022 तक चलेगा। वहीं राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर को होगा। जबकि अगली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी। आज के कार्यकारिणी की बैठक में अगले राष्ट्रीय परिषद के कार्यक्रम का निर्धारण किया गया।

वहीं, शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार महात्मा गांधी की बात करते है। आज गांधी को गाली दी जा रही है पर वो चुप है। यह राजनीति की नपुंसकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी की समस्या ज्वालामुखी की तरह है। सभी दलों को चुनाव में इसी मुद्दे पर आना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here