चौबे के स्वास्थ लाभ के लिये किया गया अनुष्ठान

0

पटना : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्‍होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। इस बीच अब अश्विनी कुमार चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए गुप्तकाशी उत्तराखंड से लेकर उनके संसदीय क्षेत्र बक्सर में विभिन्न स्थानों पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

इस दौरान सभी ने ईश्वर से चौबे के चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसी कड़ी में होली हिमालय संगठन द्वारा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यज्ञ एवं अनुष्ठान भी किया गया।

swatva

वहीं बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दिनारा में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रसिद्ध मां यक्षिणी भवानी के भलुनी धाम में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूजा हवन यज्ञ में भाजपा के जिला मंत्री सन्तोष शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी उपेन्द्र ओझा ,नटवार मंडल अध्यक्ष, विजय कांती, दिनारा मंडल अध्यक्ष विंध्याचल केशरी, मंडल उपाध्यक्ष, राजीव विश्वकर्मा, चौधरी सन्तोष, मनीष पांडे पान्डेय, कोआथ नगर अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, रामकिशुन सिंह सन्तोष यादव, टुना चौधरी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here