रिश्वतखोर इंजीनियर की बिल्डिंग जब्त, खुलेगा सरकारी स्कूल

0

पटना : बिहार के रिश्वतखोर इंजीनियर की जक्कनपुर स्थित तीनमंजिला इमारत हुई जब्त। बाजाप्ता कोर्ट ने आज इस पर अपना फैसला सुना दिया है। अब उसमें सरकारी स्कूल खुलेगा। इमारत की अनुमानित कीमत डेढ़ से दो करोड़ आंकी गई है।
आदेश मिलते ही प्रशासन ने संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी संपत्ति उनकी नालंदा में है, जिसे पटना प्रशासन ने नालंदा प्रशासन से बात कर फैसले से अवगत करा दिया है।
मामला जूनियर इंजीनियर सुखदेव महतो से जुड़ा है। निगरानी विभाग ने 76-07 के तहत निगरानी न्यायालय भागलपुर-2 के समक्ष पेश किया था। मिली जानकारी के अनुसार लोक सेवक की आय से अधिक संपत्ति का मामला साबित हो जाने पर सरकार उसकी उस संपत्ति में लोक कल्याणकारी कार्य करत सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here