संजय से छीनी जिम्मेदारी, नीरज और अरविंद को सौंपा गया पद 

0

पटना : बुधवार को मोदी कैबिनेट की विस्तार कर दिया गया है। इस बार मोदी कैबिनेट में जदयू को भी शामिल किया गया है। वहीं इसके बाद कहा जा रहा है कि इसको लेकर जदयू के अंदर ही नाराजगी चल रही है। हालांकि जदयू नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं जदयू ने अब प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा फैसला किया है।

जानकारी हो कि जदयू ने कुछ दिनों पहले ही पार्टी की नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया गया था। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी संजय सिंह को दी गई थी। लेकिन अब प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा फैसला करते हुए मुख्य प्रवक्ता पद से संजय सिंह की छुट्टी कर दी है।

swatva

मालूम हो कि संजय सिंह जदयू के विधान पार्षद हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनका पिछले दिनों ही राज्यपाल कोटे से विधान परिषद के लिए मनोनयन हुआ था। जिसके बाद उनको पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन अब उन्हें प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया है।

वहीं पार्टी के तरफ से अब एक बार फिर से नीरज कुमार पर भरोसा दिखाया गया है। साथ ही अरविंद निषाद पर भी फिर से भरोसा किया गया है। इन दोनों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।

वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो जदयू के नई कमेटी के गठन और चंद दिनों बाद ही उसमें हुआ यह बदलाव स्पष्ट संकेत दे रहा है कि पार्टी में सिर्फ नेताओं के बीच तालमेल की कमी है। वहीं कहा जा रहा है पार्टी की नई टीम में आरसीपी सिंह के करीबी समझे जाने वाले नेताओं की भरमार है। साथ ही ये स्पष्ट हो रहा है कि पार्टी में अलग-अलग धाराएं हो गई हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here