JDU में हुई सुलह, RCP और ललन में All Is Well

0

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच उठा विवाद अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। इसको लेकर दोनों नेताओं के तरफ से सफाई देना भी शुरू कर दिया गया है। दरअसल, जदयू नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर यह साफ़ किया कि जदयू का पूरा नाम ‘जनता दल यूनाइटेड’ है, और नाम के अनुसार ही पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकीकृत है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि हम सब के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इसके साथ ही राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा बिहार में उमेश कुशवाहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को समय-समय दिशा-निर्देश मिलते रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से भी पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि बेवजह सवाल उठाना ठीक नहीं है।जहां तक कार्यकर्ताओं के लिए जारी नए निर्देश की बात है तो यह रुटीन वर्क है।

swatva

वहीं, इधर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी करने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि कहीं कोई मिस अंडरस्टैंडिंग नहीं है। पार्टी में जो लोग बोलने के लिए अधिकृत हैं, उनका नाम सबको भेजा गया है। हम लोगों ने केवल जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची सभी जिला अध्यक्षों को भेजी है। हमारे मुखिया नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में सब कुछ ऑल इज वेल है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here