रक्सौल बॉर्डर पर जाम, बीरगंज एसपी के खिलाफ नारेबाजी

0

प. चंपारण : नेपाल में भारतीय वाहन चालकों को तंग करने व वहां नित नए नियम लागू करने के विरुद्ध भारत—नेपाल बार्डर को आज मैत्री पुल के पास जाम कर दिया गया। भारतीय नागरिकों ने रक्सौल बीरगंज मैत्री पुल पर एम्बुलेंस व वाहन खड़ा कर आवागमन रोका। नेपाल में भारतीय वाहनों की एंट्री को लेकर नेपाल सरकार द्वारा प्रत्येक दिन नियम बदलने से बढ़ी परेशानी को लेकर भारत—नेपाल सीमा के रक्सौल बार्डर के मैत्री पुल पर आक्रोशित भारतीय लोगों ने जाम कर दिया है। इस दौरान लोगों ने नेपाल स्थित बीरगंज के एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here