गुरु पूर्णिमा पर ‘रवींद्र’ के भवन में जुटे श्रीश्री के दीवाने, गुरुवर दीजिए जनम-जनम का साथ

0

पटना : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीश्री रविशंकर के अनुयाइयों ने गणपति बप्पा मोरया और सच्चिदानन्द गुरु ओम.. पर खूब तालियां बजायीं। मौका था सत्संग सह संगीत संध्या का। गिटार पर थे जाने-माने वादक सह गायक अंकित बत्रा। तबले और बांसुरी की संगत से राजधानी का रवींद्र भवन गूंज रहा था। श्रीश्री परिवार से जुड़े शहर के गणमान्य श्रद्धालु परिसर और सुखद सत्संग का मान बढ़ा रहे थे।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कृषि मंत्री प्रेम कुमार व पूर्व विधान पार्षद किरण घई (बाएं से दाएं)

अगली पंक्ति में आसीन बिहार सरकार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया व पूर्व विधान पार्षद किरण घई पूरे कार्यक्रम का वैभव बढ़ा रहे थे। बत्रा के इशारों पर ‘रवींद्र’ के भवन में बैठे लोग धार्मिक रूप से थिरक रहे थे। उत्साह और सकारात्मकता तैर रही थी। बांसुरी, गिटार और तबलों के बोलवाले बीच गुरु भजन में सब के सब डुबकियां लगाते रहे। देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ …

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here