रविकिशन की मांग, मल्टीप्लेक्स में भोजपुरी का एक शो अनिवार्य हो

0

पटना : भोजपुरी के सुपर स्टार रविकिशन सांसद बनने के बाद आज सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस कर कई उपलब्धियां गिनाईं। इस क्रम में गोरखपुर के सासंद ने कहा कि बिहार की भोजपुरिया माटी का उनपर बहुत बड़ा कर्ज है। इस मिट्टी ने उन्हें पहचान दी जिसकी बदौलत वे यहां तक पहुंचे हैं।

भोजपुरिया माटी का कर्ज उतारने पटना पहुंचे

रवि किशन ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा राज्य में शूटिंग करने के लिए अनुदान देने का फैसला सराहनीय है। यह बिहार सरकार की बहुत बढ़िया पहल है। अब यहां कोई शूटिंग होती है तो 25 लाख रुपया मिलेगा। नालंदा में 30 एकड़ भूमि पर फिल्म प्रोडक्शन हब बन रहा है। राज्य सरकार ‘भोजपुरी अवार्ड’ शुरू कर रही है जिससे बहुत प्रोत्साहन मिलेगा। सांसद रविकिशन ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रदेश के मल्टीप्लेक्स में एक शो भोजपुरी का होना अनिवार्य किया जाए।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here