रांची खेलगांव में अफसर की हत्या के बाद जवान ने खुद को भी उड़ाया

0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में आज सोमवार तड़के एक जवान ने कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। फायरिंग में एक अन्य जवान घायल हुआ है। मारे गए दोनों सुरक्षाकर्मी छत्‍तीसगढ़ आर्म्‍ड फोर्सेज के हैं और चुनाव ड्यूटी में झारखंड आये हुए थे। मामला छुट्टी और अधिक शराब पीने के विवाद से जुड़ा है। जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। मृतक कंपनी कमांडर का नाम मेला राम कुर्रे और मृतक जवान का नाम विक्रम राजवाड़े है।

विधायक अनंत सिंह का शूटर कस्टडी से फरार, दारू-मुर्गा में फंसी पुलिस

swatva

कमांडेंट ने बताया है कि दोनों के बीच करीब 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। कांस्टेबल विक्रम रजवाड़े काफी शराब पीता था। उसे काफी समझाया गया लेकिन उसने अनुशासनहीनता जारी रखी। आज विवाद इतना बढ़ा कि राजवाड़े ने कंपनी कमांडर मेलाराम कुर्रे को गोली मार दी। फिर उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक दिन पहले ही चाईबासा से ड्यूटी कर जवानों की कंपनियां लौटी थीं। हजारीबाग के तीसरे चरण के चुनाव के लिए जाने की तैयारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here