रामचंद्र पासवान का निधन, पटना में होगा अंतिम संस्कार  

0

पटना : समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे रामचंद्र पासवान का रविवार को लगभग 1:24 बजे दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। पिछले सप्ताह हार्ट अटैक आने के बाद उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रामचंद्र पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई है। पिछले सप्ताह हार्ट अटैक आने से उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को दोपहर 1:24 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली।

swatva

वे 57 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए है। वे चार बार सांसद रह चुके है। पहली बार उन्होंने जदयू की टिकट पर 1999 में जीते थे, दूसरी बार 2004, तीसरी बार 2014 में चौथी और अंतिम बार 2019 में वे सांसद चुने गए थे।

रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार को पटना स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय लाया जायेगा जंहा 11 बजे से 3 बजे शाम तक रखा जाएगा। उसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पटना में ही किया जाएगा।

रामचंद्र पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here