रामायण सर्किट पर केंद्र गंभीर, बिहार को शीघ्र एनओसी भेजने का निर्देश

0

बक्सर : रामायण सर्किट के अंतर्गत बिहार में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की पहल पर ट्रांसपोर्ट भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजी अल्फोंस, बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रभात झा और पर्यटन मंत्रालय के उच्चाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बक्सर सहित बिहार के रामायण सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों के समुचित विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि बक्सर के पंचकोशी यात्रा से संबंधित जगहों को रामायण सर्किट में शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि बिहार सरकार द्वारा हो चुकी है।बैठक में बक्सर के जिन जगहों को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है, उसके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देने की बात हुई। केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जी अल्फोंस ने बिहार के पर्यटन मंत्री को जल्द से जल्द पिछले कार्यों का एनओसी भेजने का आग्रह किया ताकि आगे का कार्य तीव्र गति से हो सके और बिहार भी पर्यटन के मामले में एक शीर्ष राज्य बन सके।

swatva

श्री चौबे ने बताया कि आगामी 10 जनवरी को भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय अगली बैठक करेगा जिसमें बिहार सरकार को पिछले एनओसी और रामायण सर्किट से जुड़े अन्य विषयों का विस्तृत रिपोर्ट लेकर आने को कहा गया है। श्री चौबे ने कहा कि आज की बैठक में महत्वपूर्ण बातों पर विचार हुई और आगामी 10 जनवरी की बैठक के बाद बिहार के रामायण सर्किट के सभी स्थानों के विकास का ठोस स्वरूप सामने आ जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here