‘रामायण सर्किट’ को गति देने के लिए पर्यटन मंत्री से मिले अश्विनी चौबे

0

पटना : रामायण सर्किट को लेकर बक्सर सहित बिहार में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय पर्यटन राज्य स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। इसमें बक्सर सहित बिहार के रामायण सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों के समुचित विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बिंदुवार सभी प्रमुख स्थानों पर कार्य गति पर बल दिया गया। ताकि सभी कार्यों को मूर्त रूप दिया जा सके।

मुलाकात के उपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि बक्सर में जहां-जहां भगवान राम के पैर पड़े हैं इसके साथ ही रामायण काल से संबंधित सभी जगहों को पंचकोशी यात्रा सहित रामायण सर्किट में शामिल किया गया है। केंद्र के स्तर पर कार्यों को गति मिले। इस संबंध में बिंदुवार केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री पटेल से चर्चा हुई है। पूर्व में जिन जगहों को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है उसके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देने की बात की हुई है। लोकसभा चुनाव के पूर्व रामायण सर्किट को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। उसे गति दी जा रही है।

swatva

बिहार के रामायण सर्किट के सभी स्थानों के विकास का ठोस स्वरूप जल्द सामने आ जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरा प्रयास लगातार बिहार के विकास एवं रोजगार सृजन को लेकर रहा है। बिहार बड़ा ही समृद्ध पौराणिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक राज्य है। इसे देखते हुए मैंने पार्लियामेंट में रामायण सर्किट बनाने की मांग रखा था। साथ ही साथ-साथ मैं ने कांवरिया सर्किट, जैन सर्किट, विक्रमशिला सर्किट, बुद्ध सर्किट, मंदार सर्किट, बनाने की मांग भी रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विकास पैकेज के दौरान रामायण सर्किट की घोषणा कर दिया था।

रामायण सर्किट को लेकर हमने चर्चा किया। खासकर बिहार में रामायण सर्किट को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को कार्य में गति देने पर जोर दिया। इससे बड़ी संख्या में राज्य में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here