राम मंदिर पर अदालत देर करेगी तो 1992 वाला आंदोलन फिर से : विहिप

0

पटना : श्रीराम हमारे आदर्श हैं। राम के बिना सभ्यता व संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। उनकी उपेक्षा हम बर्दास्त नहीं कर सकते। हर हाल में राम मंदिर बनाना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुनाए। देरी हुई तो 1992 वाला आंदोलन फिर से होगा। ऐसा विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष जगरनाथ शाही ने विश्व संवाद केंद्र में आज पत्रकार वार्ता में कही।

विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष जगरनाथ शाही ने बताया कि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के माध्यम से रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से कानून के लिए अध्यादेश जारी करने की लिये कहा गया है। राज्यपाल ने इसपर हामी भर दी है। उन्होंने राममंदिर को बनाने के पक्ष में केंद्र सरकार से वार्ता करने की बात कही। राम मंदिर बनने के संबंध में इसके इसिहास को बताते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज 1528 से इसके निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। 1950 से ही न्यायपालिका में भी प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि बार—बार अनावश्यक विलंब हिन्दू समाज के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। संघ के महासचिव भैयाजी जोशी द्वारा 1992 जैसे आंदोलन की बात की गई है, इस बारे में पूछने पर श्री शाही ने हामी भरते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट जल्द कोई फैसला नहीं लेता है तो वैसा आंदोलन हो सकता है।

swatva

राज्यपाल लालजी टंडन को विहिप के प्रान्त अध्यक्ष डॉ आरएन सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ से तथा महावीर मोरी के द्वारा श्रीराम मंदिर का चित्र प्रारूप देकर तथा उन्हें ‘बिहार गौरव’ नामक पुस्तक पत्रिका देकर समानित किया गया।
राजन कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here