राज्यपाल पहुंचे बिहार संग्रहालय, पुरातात्विक विरासत को बताया अद्भुत

0

पटना : राज्यपाल फागू चैहान ने आज पहली बार बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण किया और इसकी विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया। परिभ्रमण के दौरान संग्रहालयाध्यक्ष मोमिता घोष, रणवीर सिंह राजपूत आदि ने राज्यपाल को बिहार संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं इसके विभिन्न प्रदर्शोें के बारे में बताया।

राज्यपाल ने सर्वप्रथम बिहार संग्रहालय में बिहार की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत पर बनी फिल्म का अवलोकन किया। इसके बाद राज्यपाल ने सर्वप्रथम ‘इतिहास दीर्घा’ में मौर्यकालीन, गुप्तकालीन, पाल-कालीन एवं मुगल सल्तनत आदि से जुड़ी ऐतिहासिक विरासतों एवं प्रदर्शों को देखा। राज्यपाल ने बिहार संग्रहालय में दीदारगंज की यक्षी में समाहित मूर्तिकला की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसकी जीवंतता को अद्भुत बताया। राज्यपाल ने धर्मचक्र-प्रवर्तन-मुद्रा मेें बैठे काले पत्थर के बने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को भी इस संग्रहालय का अनमोल प्रदर्श बताया।

swatva

राज्यपाल ने बिहार संग्रहालय के परिभ्रमण के पश्चात् इसके ‘विजिटर्स बुक’ पर भी अपने हस्ताक्षर करते हुए लिखा कि- ‘‘बिहार संग्रहालय अद्भुत और गौरवशाली है।’’ बिहार संग्रहालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने राज्यपाल के बिहार संग्रहालय के परिभ्रमण हेतु उनके प्रति आभार व्यक्त किया एवं उन्हें सादर स्मृति-चिह्न भी भेंट किया।

राज्यपाल के साथ पूर्व मुख्य सचिव-सह-बिहार संग्रहालय की सलाहकार समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार, बिहार संग्रहालय के निदेशक दीपक आनंद, बिहार संग्रहालय के सीनियर रेजिडेंट इंजीनियर एम॰एस॰ याहिया, राज्यपाल के परिसहाय मेजर हिमांशु तिवारी, बिहार संग्रहालय के प्रभारी अभियंता विनोद चैधरी आदि ने भी बिहार संग्रहालय का अवलोकन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here