राजगीर में सीएम ने रखी गुरूनानक शीतलकुंड गुरूद्वारे की आधारशीला

0

राजगीर : नालंदा जिलांतर्गत राजगीर में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपुलांचलगिरि पर्वत की तलहटी में बसे गुरूनानक शीतल कुण्ड गुरुद्वारा के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस गुरुद्वारे का निर्माण पटना साहिब स्थित हरमंदिर जी तख्त तथा ब्रिटेन के निष्काम सेवा जत्था ट्रस्टी द्वारा कराया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले वर्ष नवंबर में यहां घोड़ा कटोरा पहाड़ी झील में स्थापित भगवान बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने गुरूनानक शीतल कुण्ड गुरूद्वारा का अवलोकन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि राजगीर विभिन्न धर्मों की समागम स्थली बनेगा क्योंकि इस भूमि पर अनेक धर्मों के धर्मगुरूओं व महापुरुषों का आगमन हुआ है। प्राचीन काल से ही राजगीर सभी धर्मावलंबियों का केंद्र रहा है। यहां आकर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग और पर्यटक अपने—अपने धार्मिक रीति—रिवाज से अराधना करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस गुरूद्वारे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरुनानक देव यहां आते थे। उन्होंने इस स्थान पर निकल रहे गर्म जल के कुंड को अपने हाथों से स्पर्श कर शीतल कुण्ड में परिणत कर दिया था। तब से यह गुरू नानक शीतल कुण्ड देश विदेश के सिक्खों के लिए महत्त्वपूर्ण केन्द्र बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here