राजेंद्र आर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल, अन्य 12 राज्यों के राज्यपाल भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

0
Rajendra Vishwanath Arlekar, new Governor of Bihar

पटना: बिहार के नए राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की नियुक्ति हुई है, वहीं बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय की जिम्मेदारी मिली है। आर्लेकर इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। रविवार को राष्ट्रपति भवन से प्रेस रिलीज जारी हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपालों को नियुक्त किया है। बिहार के अलावा झारखंड के राज्यपाल भी बदल दिए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है, वहीं सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

कौन हैं आर्लेकर?

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मूल रूप से गोवा के रहने वाले हैं। उन्होंने एमईएस कॉलेज से पढ़ाई की है और शुरू से ही आरएसएस से जुड़े रहे। 1989 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। गोवा में विधायक और मंत्री भी रहे। आर्लेकर पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के चर्चित मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के करीबी माने जाते हैं। गोवा विधानसभा का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने गोवा विधान सभा को कागज मुक्त बनाने का क्रांतिकारी कार्य किया था। जानकारों के मानना है कि आर्लेकर को सरकार के साथ-साथ संगठन चलाने का भी अनुभव है। केंद्र में दो बार पूर्ण बहुमत में आने के बाद भी बिहार में भाजपा बैकफुट पर ही है। ऐसे में आर्लेकर की नियुक्ति अकारण नहीं है!

swatva

साढ़े तीन साल बाद फागू की विदाई

बता दें कि फागू चौहान को 29 जुलाई 2019 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उस समय तत्कालीन राज्यपाल लालजी टंडन को हटाकर फागू चौहान की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के बाद से ही जिस प्रकार चौहान ने बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में ताबड़तोड़ कुलपतियों की नियुक्ति की, उससे हंगामा मच गया था। उसमें भी एक ही व्यक्ति को कई विश्वविद्यालयों के कुलपति या कुलसचिव का प्रभार दे दिया, इस कारण भी उच्च शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े होने लगे। ऐसे ही एक मामला मगध विवि के विवादित कुलपति का था। मगध विवि के कुलपति रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद डेढ़ साल से जांच एजेंसी की गिरफ्त से बाहर रहे। मगध विवि के कुलपति रहते उन पर नियुक्ति घोटाला, आर्थिक अनियमितता के आरोप लगे। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद वे पकड़ में नहीं आए। कहा जाता है कि कुलपति को ‘ऊपर’ से शय मिला हुआ था।

नए राज्यपालों व एलजी की सूची:

1- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

2- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड

3- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र

4- फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय

5- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम

6- जस्टिस एस. अब्दुल नजीर (से.नि.), राज्यपाल, आंध्र प्रदेश

7 – बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

8- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर

9 – एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड

10- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश

11- ले. जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (से.नि.), राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश

12- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम

13- ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (से.नि.), उपराज्यपाल, लद्दाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here