रजौली में प्रेशर कुकर बम फटा, कई जख्मी

0

नवादा : उग्रवाद प्रभावित रजौली अनुमंडल मुख्यालय के महादेव मोड़ के पास आज कुकर बम फटने से सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
बताया जाता है कि पूर्व मुखिया मनोज यादव के राईस मिल के पास नट समुदाय के लोगों ने अपना बसेरा बना रखा था। वे सभी कहीं अन्यत्र जाने की तैयारी में साजो सामान के साथ महादेव मोङ के पास संजय यादव के चबूतरे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक थैले में रखा प्रेशर कुकर बम विस्फोट कर गया जिससे कई लोग जख्मी हो गए। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज से आसपास के लोग सहम गये।

विस्फोट के बाद बंजारा समुदाय के सारे पुरुष सदस्य भाग खङे हुए जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने छापामारी आरंभ की है। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। रजौली एसडीपीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष रवि रंजन ने मामले की जांच आरंभ की है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here