राजपथ की शान बनेंगी गया की बेटियां सुकन्या व रिया

0

गया : 26 जनवरी 2019 को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में गया की दो बेटियां भी देश,प्रदेश और अपने शहर का गौरव बढ़ायेंगी। मगध विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की दो छात्राओं का चयन परेड में शामिल होने के लिए किया गया है। मालूम हो कि पूरे बिहार से तीन छात्राएं एवं तीन छात्रों का चयन राजपथ पर होने वाले परेड के लिए किया गया है। गया से चयनित सुकन्या कुमारी, पिता-भूतपूर्व आर्मी सूबेदार शम्भू शरण सिंह, पता-गांव इन्द्रार (रफीगंज), छात्रा-गया काॅलेज, गया बीए अर्थशास्त्र तथा दूसरी रिया कुमारी पिता-शेवजी कुमार पाठक, पता-स्टेशन रोड, छात्रा-मिर्जा गालिब काॅलेज, बीएससी पार्ट थर्ड है। मालूम हो कि चयनित छात्राओं को एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग दिल्ली में दी जायेगी। चयनित छात्राओं ने बताया कि राजपथ पर परेड करना हमारा सपना था। लेकिन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हमें यह मौका मिला। आज अगर हम अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं तो इसका श्रेय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर प्रोफ़ेसर बृजेश राय सर को जाता है। साथ ही सूरज सिंह जी ग्रूप लिडर मगध विवि ने भी हमें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। दोनों छात्राओं के चयन से दोनों काॅलेजों में काफी खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here