राहुल गांधी कर रहें हैं देश को बांटने की कोशिश- गिरिराज सिंह

0

पटना : केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कोंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी पुडुचेरी और केरल में मछुआरों को गुमराह करके उनका वोट लेने की कोशिश में हैं, लेकिन उनको उसमें सफलता नहीं मिलेगी।

swatva

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में राहुल गांधी ने जो बात की थी वह बात अब वह केरल में कह रहे हैं।राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि देश में अलग से मत्स्य पालन विभाग बना हुआ है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 20050 करोड़ रुपए का फंड दिया है।

इसके साथ ही गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर भारत और दक्षिण भारत में तुलना कर देश को बांटने की कोशिश में लग गए हैं। वह देश में नफरत फैलाना चाह रहे हैं उनमें ज्ञान की कमी है।

दरअसल, राहुल गांधी केरल में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल तक मैं उत्तर भारत के अमेठी से सांसद था। इसलिए मुझे एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत हो गई थी। लेकिन, केरल आने पर मुझे अनुभव हुआ कि अभी भी लोग मुद्दों में रुचि रखते हैं। उन्होंने दक्षिण भारत को उत्तर भारत से अच्छा बताया। इससे विवाद हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here