राफेल पर झूठ के लिए भाजपा का कांग्रेस पर हल्ला बोल, माफी मांगें राहुल

0

पटना/नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीनचिट देने के बाद भाजपा ने बिहार समेत समूचे देश में कांग्रेस के खिलाफ शनिवार को गांव, शहर और जिलों में हल्ला बोल दिया। सभी जगह भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के झूठ के खिलाफ सड़क पर उतर आये। राफेल डील पर पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली से पटना तक भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा की ओर से शाहनावाज हुसैन, गिरिराज सिंह, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल आदि ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले ने राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी के कोरे झूठ को सामने ला दिया है।
पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने सड़क पर लगे राहुल गांधी के पोस्टर तक फाड़ दिए। वहीं दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से भी तीखी झड़प हुई।
इधर बिहार में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और राहुल गांधी तथा कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालयों में भी भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बिगाड़ने का प्रयास करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने को कहा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here