राबड़ी पर जदयू का तंज: बिकाऊ नहीं, अहंकार और भ्रष्टाचार पहचानती है जनता

0

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी ने राजद स्थापना दिवस के दिन अपने संबोधन में बिहार के वोटर को पैसे लेकर वोट देने वाला बता दिया। अपने कार्यकर्ताओं से राबड़ी ने कहा कि ’आप पैसे खर्च करने में पीछे मत हटिए क्योंकि वोटर भी पैसा लेकर ही वोट देता है’। उनका मतलब साफ था। यानी आज का बिहारी वोटर बिकाऊ हो गया है। राबड़ी के इस बयान की आज जदयू ने तीखी आलोचना की। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जनता बिकाऊ नहीं। वह भ्रष्टाचार और अहंकार में फर्क करना जानती है।

राजद से जनता त्रस्त, इसीलिए किया बाहर

जदयू प्रवक्ता ने राबड़ी के बयान को हैरान करने वाला बताते हुए कहा है कि लालू-राबड़ी कुनबे को जनता ने उनके भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर राजनीति से निकाल फेंका है। पहले ईवीएम और अब सीधे बिहार की समझदार जनता को बिकाऊ कहकर ये लोग अपनी सोच और स्तर को सतह पर ला रहे हैं। जनता अब भ्रष्टाचार और अहंकार को जानती है और ऐसे लोगों को अब नहीं पूछने वाली।

swatva

कांग्रेस ने किया राबड़ी का बचाव

उधर कांग्रेस ने राबड़ी देवी का बचाव करतेे हुए कहा कि राबड़ी के बयान का गलत अर्थ निकाला गया। लोकतंत्र में वोटर भगवान होते हैं, भला राबड़ी जी वोटर को बिकाऊ कैसे बोल सकती हैं?
मालूम हो कि राबड़ी अपने कार्यकर्ताओं पर भी स्थापना दिवस समारोह में काफी बरसी। उन्होंने कहा कि राजद के वर्कर अब कुर्ता सिलाकर नेता बन गए हैं। वे पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे। राबड़ी ने कहा कि सिर्फ कुर्ता पहनने से कुछ नहीं होगा। सड़क पर संघर्ष करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here