रुपेश हत्याकांड को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक – गिरिराज

0

पटना : रुपेश हत्याकांड के बाद बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष भी अधिकारियों पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि रूपेश सिंह की हत्या पर उठ रहे सवाल को सही ठहराया है।

गिरिराज सिंह ने रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर कहा कि रूपेश सिंह की हत्या के बाद मालूम चला की उनका भी कोई दुश्मन था जबकि रूपेश सिंह सबके साथ हंसमुख और व्यवहार कुशल थे। इसके बावजूद इनकी हत्या कैसे हुई यह अपने आप में एक रहस्य है। हमलोग सरकर के अंग है इसलिए हमें इस रहस्य का हर हालत में पर्दाफाश करना है।

swatva

इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे बिहार पुलिस द्वारा गठित एसआईटी पर भरोसा है वह जरूर कामयाब होगी। वहीं इस घटना को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सवाल उठना स्वाभाविक है लेकिन बिहार की पुलिस बहुत जल्द किसी न किसी मुकाम पर पहुंचेगी और लोगों के मन में जो शंका है उसे दूर करने का कोशिश भी किया जाएगा। बिहार पुलिस फिर से लोगों के मन में कानून को लेकर जो भरोसा है उसे बनाए रखने में कामयाब होगी।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर किए गए सवाल पर भड़कने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह टीवी पर इसको देखेंगे फिलहाल वह देखे नहीं हैं इसलिए कुछ बोल नहीं सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here